कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमाकोडरमा। कोडरमा की पहचान केसरिया कलाकंद को जीआई टैग दिलाने के लिए यहां के व्यापारियों और नेताओं ने कमर कस ली है। अगर सबकुछ सही रहा तो झुमरी तिलैया का केसरिया कलाकंद झारखंड की पहली मिठाई होगी, जिसे जीआई टैग मिल सकता है। कलाकंद को जीआई टैग देने का मामला वर्षों से लंबित है। लेकिन, अब फैसले की घड़ी नजदीक है। कोडरमा जिले के व्यापारियों और नेताओं ने जीआई टैग के लिए दबाव बढ़ाया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय का कहना है कि वे जल्द ही राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले में पहल करने की अनुरोध करेंगे। मालूम हो कि झारखंड की किसी मिठाई को अभी तक जीआई टैग नहीं मिला है। झारखंड में देवघर का पेड़ा बहुत प्रसिद्ध है, जो बाबा बैद्यनाथधाम में भोग लगाने के लिए जाना जाता है। कई वर्षों से (2021-22...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.