कोडरमा, मई 4 -- ओमप्रकाश कोडरमा। जिले का शिक्षा विभाग लगातार सुर्खियों में है। चाहे वह जैक बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में पहले स्थान से फिसलकर 20वें नंबर पर जाने के मामले में हो या शिक्षकों-कर्मियों को वेतन भुगतान के मामले में। कोडरमा के शिक्षा विभाग से जुड़े करीब दो हजार शिक्षकों और कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिले के तमाम शिक्षकों के खात में दो माह से पैसे नहीं आए हैं। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि दूसरे जिलों में ट्रेजरी में वित्तीय अनियमितता की शिकायतों के बाद सरकार की ओर से जांच शुरू करायी गई है। यह जांच यहां के सैकड़ों शिक्षकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। दो महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक तंगी हो गई है。

शिक्षकों की परेशानियाँ जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों ने हिन्दुस्ता...