कोडरमा, मई 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले का पारा सोमवार को 40 डिग्री पर रहा। इस दौरान सूरज की ओर से आग उगलने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। वर्तमान में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इससे परेशानी बनी रहेगी। 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोडरमा जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जो 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे रातों में भी अब गर्मी का अहसास होने लगा है। अगले 3-4 दिनों के दौरान जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसका तात्पर्य यह है कि वर्तमान में चल रही तेज गर्मी और शुष्क मौसम की स्थिति आगे भी इसी तरह बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लो...