कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी ने मार्च माह के आखिरी में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का पारा 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दो दिन पहले रामनवमी के अवसर पर आई आंधी और हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। उस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ले ली है और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार को हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...