कोडरमा, मार्च 29 -- कोडरमा। जिले में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का पारा 36 डिग्री तक जा सकता है। दो दिन पहले रामनवमी के अवसर पर आई आंधी और हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। उस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ले ली है और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। रविवार को हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...