कोडरमा, दिसम्बर 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददााता। कोडरमा के लोग शुक्रवार को कनकनी बढ़ने से परेशान रहे। आगामी दो दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को कोडरमा का अधिकतम पारा 21 डिग्री रहा। वहीं, शुक्रवार की रात यह गिरकर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शुक्रवार की रात न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सात दिसंबर से आसमान में हल्के बादल छाएंगे। ऐसे में दिन के अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मालूम हो कि राज्य में सबसे ठंडा शहर गुमला रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.9 डिग्री रहा। शुक्रवार की शाम से ही कनकनी के साथ ठंड ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। आसमान से बादल छंटते ही कंपकंपी का अहसास होने लगा है। ठंड तो कोडरमा में पहुंच गई, लेकिन सरकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.