कोडरमा, अप्रैल 11 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कोडरमा कबड्डी लीग सीजन-2 का भव्य समापन शुक्रवार देर रात हुआ। रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में जैन द सुपर जायंट्स और महिला वर्ग में बीआर वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। महिला वर्ग के फाइनल में बीआर वॉरियर्स ने मॉडर्न मिरेकल्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं पुरुष वर्ग में कड़े मुकाबले में जैन द सुपर जायंट्स ने रूपम टैलेंट्स को शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीसी ऋतु राज एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प...