कोडरमा, मार्च 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता सरकार की ओर से कोडरमा जिले को 14 नए बोलेरो वाहन आवंटित किए गए हैं। इन वाहनों को सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस दौरान वाहनों की चाबी संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपी गई।बताया गया कि जिले के कोडरमा और तिलैया थाना को दो-दो वाहन तथा शेष थानों और ओपी को एक-एक वाहन उपलब्ध कराया गया है। सभी वाहनों में पुलिस स्टिकर, सायरन, पुलिस बत्ती और पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाए गए हैं। इस अवसर पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त समेत कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि नए वाहनों के मिलने से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा आपात स्थितियो...