कोडरमा, जनवरी 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि आरपीएफ ने शुक्रवार को रेलवे लाइन के समीप रखी अवैध देशी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि उप निरीक्षक सुशील कुमार, प्रधान आरक्षी उपेंद्र कुमार पासवान, आरक्षी राम बाबू यादव तथा आरक्षी अशोक कुमार गुप्ता (आरपीएफ पोस्ट कोडरमा) द्वारा प्रतिबंधित सामानों की जांच हेतु गझंडी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई, जहां सब कुछ सामान्य पाया गया। इसके पश्चात टीम लालबाग रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान रेलवे लाइन के पास संदिग्ध अवस्था में रखे गए नौ प्लास्टिक बोरे दिखाई दिए। आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। शक के आधार पर जब बोरो की जांच की गई, तो उसमें कुल 66 प्लास्टिक पन्नियों में भरी हुई 330 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। लावारिस हालत में रखे गए बोरो ...