कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कोडरमा जिला अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम का गठन कर लिया गया है। इस अवसर पर खिलाड़ियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोडरमा जैसे जिले में स्थानीय प्रतिभाओं के दम पर महिला क्रिकेट टीम का गठन होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अभिभावक, गुरु, एसोसिएशन के पदाधिकारी और हम सभी को आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचि...