कोडरमा, सिमडेगा और गिरिडीह में बालू घाटों की ई-नीलामी होगी
रांची, अगस्त 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मानसून समाप्त होते ही नदियों से बालू उठाव पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की रोक हट जाएगी। इसके बाद राज्य में विकास कार्यों में बालू की कमी न हो और आम लोगों को उचित दाम पर बालू उपलब्ध हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए खान एवं भूतत्व विभाग ने काम शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों यथा कोडरमा, सिमडेगा, गिरिडीह और सरायकेला में विभिन्न बालू घाटों की नीलामी के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। सभी घाटों की नीलामी सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके अंतर्गत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में कोडरमा जिले के सर्वाधिक 33 बालू घाट, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में सिमडेगा के 10 प्रमुख बालू घाट (कोरोमिया, पाइकपारा, खूंटीटोली-तामाडीह, गुलडा-करुआजोर, दुमकी-किरेसेरा, पिथरा-पोथाटोली,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.