आगरा, नवम्बर 5 -- कोठी मीना बाजार के पास 39.62 करोड़ की लागत से साइंस सिटी बनाई जाएगी। इससे शैक्षिक पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही खगोल शास्त्र के रहस्यों से नक्षत्रशाला के माध्यम से पर्दा उठेगा। इस साइंस सिटी का शिलान्यास गुरुवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रयासों से शहर को 39 करोड़ 62 लाख के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश का तीसरा अत्याधुनिक सुविधा युक्त साइंस पार्क और नक्षत्रशाला बनाई जाएगी। इस संबंध में बुधवार को उच्च शिक्षामंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा गुरुवार को दोपहर 12 बजे विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। बताया कि जब उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी थी, उ...