चंदौली, अप्रैल 16 -- नौगढ़ (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद नौगढ़ कस्बे के समीप कोठी घाट पर कर्मनाशा नदी पर प्रस्तावित पांटून (पीपा) पुल निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया है। निर्माणाधीन स्थल को वन विभाग ने अपनी आरक्षित वन भूमि बताते हुए कार्य रुकवा दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिना एनओसी के निर्माण कराया जा रहा था। इससे क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब लोगों को फिर तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर नौगढ़ कस्बा जाना होगा या फिर नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ेगी। कर्मनाशा नदी के पार बसे दर्जनों गांवों के लोगों को वर्षों से आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- रेत में बन रहा पैंटून पुल, बालू खोद कर बिछाए जा रहे पीपे उन्हें लंबी दूरी तय कर कौआघाट पुल के रास्ते आना-जाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.