अमरोहा, मार्च 13 -- अमरोहा। कैलसा क्षेत्र में कांठ रोड स्थित गांव कोठी खिदमतपुर में लगने वाले बाजार में गुरुवार को ठेकेदार और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बिगड़ती स्थिति को काबू में किया। गौरतलब है कि हर गुरुवार को कोठी खिदमतपुर में पशु और सब्जी बाजार लगता है। दोपहर में बाजार में भीड़ थी, इसी दौरान एक व्यापारी की गाय ने ठेकेदार को लात मार दी। नाराज ठेकेदार ने गाय को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाय के मालिक व्यापारी नदीम से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में ठेकेदार ने नदीम को डंडों से पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बाजार में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, बाजार में भगदड़ मच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.