खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के रामटोला कोठिया के बुढ़ी गंडक धार के निकट मंगलवार की देर शाम कुछ बदमाशों द्वारा पीट-पीटकर एक मछुआरा की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित बड़ी कोठिया गांव के रहने वाले मोहन लाल यादव का पुत्र पप्पू यादव बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बदमाशों की पिटाई से एक मछुआरा की मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र रहीमपुर सहनी टोला के रहने वाले 40 वर्षीय रामबालक सहनी के रूप में की गई है। वहीं जख्मी की पहचान दामोदर सहनी के रूप में की गई है। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि रामबालक सहनी व दामोदर सहनी मछली की शिकारमाही करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान कुछ दबंगों ने उससे मछली की डिमांड की। उसने मछली द...