कोठिया के पास ऑटो पलटने से वृद्ध की मौत
देवघर, जून 18 -- देवघर प्रतिनिधि देवघर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के समीप गुरुवार को एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो सवार 75 वर्षीय वृद्ध धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दुमका जिले के सरैयाहाट निवासी धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पुत्री प्रतिमा ने बताया कि पिता देवघर से अपने ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान सरैयाहाट थाना के कोठिया गांव के समीप चालक का ऑटो से अचानक नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तत्काल देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.