विकासनगर, अप्रैल 25 -- कालसी ब्लॉक के अंतर्गत कोठा गांव के समीप स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार को भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बांझ, बुरांश, काफल व देवदार के पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही वन विभाग द्वारा हाल ही में किए गए प्लांटेशन में लगी नई पौध पूरी तरह झुलस गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...