इटावा औरैया, जून 19 -- जसवंतनगर। सिरहोल निवासी आशु पंडित की कोठरी में शुक्रवार दोपहर रखा भूसा अचानक आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में भूसा जल चुका था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। हालांकि, किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, दस हजार रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...