दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड के कोठरा निवासी शिक्षक रामकुमार व शिक्षिका कुमारी भारती के पुत्र अंकित रोशन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर अपने माता-पिता, परिवार, गांव व अपने गुरुजनों का नाम रौशन किया है। रोशन को 255वीं रैंक मिली है। अंकित रौशन के मामा मध्य विद्यालय दुलारपुर के एचएम राजेश कुमार ने बताया कि अंकित पढ़ाई के आरंभिक काल से ही काफी परिश्रमी रहा है। दरभंगा शहर के एक निजी स्कूल से उन्होंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2020 में वे 12वीं की परीक्षा में दरभंगा जिला टॉपर रहे। अंकित ने 2020-24 सत्र के लिए आईआईटी नई दिल्ली से चयनित होकर बीटेक की डिग्री ली। विगत वर्ष यूपीएससी में उन्हें 595वीं रैंक मिली थी। अंकित रोशन की इस सफलता से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.