दरभंगा, जनवरी 11 -- गौड़ाबौराम। बिरौल-गंडौल हाईवे स्थित कोठराम चौक के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार में जा रही एक बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के सबंध में बताया गया है कोठराम निवासी रामदाय देवी कोठराम चौक पार कर अपने घर जा रही थी कि तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से ठोकर मार दी। खून से लथपथ महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़गांव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। बड़गांव थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.