बागेश्वर, फरवरी 24 -- होलाष्टक पर प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मंदिर में भेटा गांव के होल्यारों ने अबीर गुलाल चढ़ाया। इसके साथ ही कत्यूर घाटी में खड़ी होली का रंगारंग आगाज हो गया है। भेटा गांव के होल्यार परंपरा को निभाते हुए होलाष्टक पर कोट भ्रामरी मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर यहां मां भ्रामरी को अबीर गुलाल और रंग चढ़ाया। पौराणिक लोक परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष भेटा गांव के लोहुमी परिवारों द्वारा होलाष्टक के अवसर पर कत्यूर की कुल देवी मां भ्रामरी को अबीर गुलाल व रंग चढ़ाया जाता है। तभी से पूरी घाटी में खड़ी होली का विधिवत रंगारंग आगाज होता है। कत्यूर घाटी के इतिहास में भेटा गांव के लोहुमी परिवारों का विशेष महत्व है। मंगलवार को भेटा गांव की होली वरिष्ठ डांगर नंदाबल्लभ लोहुमी के नेतृत्व में कोट मंदिर पहुंची। होल्यारों ने मां को अबीर गुलाल और रंग चढ़...