सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सीतामढ़ी। नगर थाना की पुलिस ने चोरी के मामले में मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के कोट बाजार में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी संतोष कुमार उर्फ राज किरण के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व से कई चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...