देवरिया, दिसम्बर 15 -- महदहा(सलेमपुर), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के चेरो गांव में कोटा चयन के लिए हुए चुनाव में विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर पांच दर्जन ग्रामीण सोमवार की शाम ब्लॉक परिसर पहुंचे और खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। बाद में बीडीओ के आश्वासन पर वे वापस लौटे। ब्लॉक क्षेत्र के चेरो गांव में सोमवार को एडीओ पंचायत और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में कोटे की दुकान के लिए चुनाव हुआ। जिसमें गांव के संजय कुशवाहा व विनोद कुशवाहा प्रत्याशी रहे। ग्रामीणों ने संजय कुशवाहा के पक्ष में सबसे अधिक लोगों ने हाथ उठा उन्हें अपना समर्थन देकर विजयी घोषित किया। कोटे की दुकान का चुनाव समाप्त होने के पश्चात संजय कुशवाहा को अधिकारियों ने बिना कोई प्रमाण पत्र दिए ही चले गए। प्रमाण पत्र नहीं मिलने की बात से न...