भदोही, फरवरी 10 -- गोपीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के चितईपुर गांव में मंगलवार को सायंकाल कोटे की दुकान पर राशन को लेकर विवाद मे हुई चाकूबाजी हुईं इस दौरान एक पक्ष से आनंद प्रसाद बिंद 48, राम अछैबर 30, अतुल कुमार 42 और अखिलेश 27 वर्ष घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चितईपुर ग्राम सभा कोटे की दुकान जानकी देवी संचालित करती है l ग्राम सभा से जुड़े धीरपुर गांव का निवासी सूरज राशन लेने के लिए आए थे। इस दौरान गेहूं को लेकर विवाद हो गया। राशन लेने गया युवक केवल गेहूँ लेने पर अड़ गया, जिससे बात बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक चाकू से प्रहार कर पूर्व प्रधान आनंद प्रसाद, राम अछैबर, अतुल कुमार तथा अखिलेश बिंद को घायल कर दिया l घटना की जानकारी पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण हमलावर को प...