प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। संडवा चंद्रिका विकासखंड की ग्राम पंचायत नरी में बुधवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते कोटे की दुकान का चयन नहीं हो सका। टीम के सामने ग्रामीण हंगामा करते हुए गुपचुप बैठक कराने का आरोप लगाने लगे। इस पर टीम लौट गई। ग्राम पंचायत नरी में फूला देवी का कोटा शिकायत पर प्रशासन निलंबित करते हुए कटका मानापुर में संबद्ध कर दिया था। बाद में दुकान निरस्त कर कोटेदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करा दिया। नई दुकान के चयन के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। पंचायत सचिव अविनाश यादव, प्रभारी अधिकारी एडीओ आईएसबी पशुपति नाथ सिंह बैठक कराने पहुंचे। तभी पूर्व प्रधान देवीप्रसाद तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण दुकान चयन के लिए आरक्षण, बैठक की जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए निरस्त करने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.