लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि अगस्त महीने का राशन वितरण कोटे की दुकानों से पांच अगस्त से शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी कोटे की दुकानों पर कार्ड धारकों के वितरण के लिए राशन पहुंच चुका है। पांच से 18 अगस्त तक राशन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट तीन किलो चावल व दो किलो गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। वहीं अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं मिलाकर 35 किलो राशन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्ड धारक कोटे की दुकान पर जाकर राशन प्राप्त कर लें। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: पांच अगस्त से जिले में राशन वितरण शुरू होगा अगर कोई कोटेदार वितरण में लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि राशन कार्ड में दर्ज ...