बगहा, मार्च 19 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। प्रधान मंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से जुड़े 200 से अधिक आवेदनों की जब गहनता के साथ जांच की गई तो इसमें से 55 से अधिक ऐसे आवेदक पाए गए, जिन्होंने मशीन की खरीदारी करने के नाम पर कीमत से अधिक मूल्य का कोटेशन बैंक और उद्योग विभाग को प्रस्तुत किया है। गहनता से जांच करने के बाद ऐसे आवेदकों की सूची तैयार की जा रही है। इस फर्जीवाड़े में दलालों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। ऋण की अदायगी के मामले में जब जिले के कई बैंक अधिकारियों ने उद्योग विभाग से संपर्क किया तब एक के बाए एक कर 55 ऐसे आवेदन सामने आए जिनमें मशीन की वास्तविक कीमत से अधिक कोटेशन दर्ज किया गया था। अव्वल तो यह है कि कई आवेदक ऐसे भी पाए गए हैं जिन्होंने मशीन की कीमत से दोगुनी कीमत का कोटेशन प्रस्तुत कर दिया है। उद्योग विभाग के महाप्...