लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- एक साल पहले भीरा इलाके के राशन डीलर से लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे लूट के मुख्य आरोपी को बिजुआ पुलिस चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार किया है। वहीं अभी दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। वारदात अगस्त 2025 को हुई थी, जब लखरावा के कोटेदार नौशाद खान पलिया से अपने घर लौट रहे थे। हर्रेया नहर पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर तमंचे के बल पर नौशाद से सैमसंग का मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया था। नौशाद अली खान लखरावा गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं। पीड़ित की शिकायत पर भीरा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोला सीओ रमेश तिवारी, फॉरेंसिक और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। हालांकि, तब कोई सफलता नहीं मिली थी और भीरा पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी थी...