रायबरेली, दिसम्बर 24 -- महराजगंज संवाददाता। तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव सीवन के लेखपाल ने कोटेदार पिता पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के साथ ही चोरी से कंबाइन मशीन से धान की फसल कटवाकर घर उठा ले जाने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। तहसील प्रसाशन की कार्रवाई से हड़कंप मचा है। सीवन मजरे राजापुर गांव के कई ग्रामीणों ने एसडीएम गौतम सिंह व तहसीलदार मंजुला मिश्रा को दिए गए संयुक्त शिकायती पत्र में गांव सभा की सरकारी जमीन पर फसल लगाकर गांव सभा की सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया था। आरोप की जांच कराई गई तो शिकायत की पुष्टि हुई। तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने जांच रिपोर्ट से एसडीएम को अवगत कराया। क्षेत्रीय लेखपाल शिवप्रकाश ने शिवगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया राजस्व ग्राम सीवन के गाटा संख्या 23...