कोटेदार पर अनियमितता के आरोप में मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, अप्रैल 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अमित सिंह की जांच में कोटे की एक दुकान में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके उपरांत, पूर्ति निरीक्षक अमित सिंह की तहरीर पर बखिरा पुलिस ने अतरुन्निशा पत्नी जाहिद के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्ति निरीक्षक ने लिखा है कि दस अप्रैल को सांथा के पसाईं में कोटेदार के दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गोदाम के सत्यापन में खाद्यान्न वितरण के आंकड़ों के अनुसार दुकान में 58 बोरा गेहूं, 176 बोरा चावल और 24 किलोग्राम चीनी पाई गई। यह भी पढ़ें- कालाबाजारी : खाद दुकानदार पर कृषि समन्वयक ने दर्ज कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.