आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय विकास खंड क्षेत्र की सोनवारा ग्राम पंचायत के कोटेदार ने 22 क्विंटल गेहूं, 58 क्विंटल चावल और 63 किलो गेहूं कालाबाजारी कर बेच दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने सोमवार को कोटेदार के खिलाफ रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सोनवारा ग्राम पंचायत के कोटेदार के खिलाफ कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। पूर्ति निरीक्षक रानी की सराय से इस मामले की जांच कराई गई। पूर्ति निरीक्षक ने जांच में पाया गया कि कोटेदार ने अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को नि:शुल्क वितरण के लिए आवंटित 22.06 क्विंटल गेहूं, 58.42 क्विंटल चावल के अलावा सशुल्क वितरण के लिए आवंटित 0.63 क्विंटल चीनी को कालाबाजारी कर बेच दिया है। जांच रिपो...