गंगापार, मार्च 24 -- कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के डील ऊसरी ग्राम पंचायत के कोटेदार बंशराज सिंह के खिलाफ अधिकांश कार्डधारकों के अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न न देने पर सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद ब्लॉक के सभी कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।ग्राम पंचायत के कार्डधारक अरुण कुमार सिंह, रामकृष्ण सिंह, विकास और अच्छे लाल ने पिछले दिसंबर माह में मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव के कोटेदार वंशराज सिंह द्वारा कार्ड धारकों को अंगूठा लगवाने के बावजूद खाद्यान्न न दिए जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच डीएम के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक कोरांव सुनील कुमार सिंह ने की। आपूर्ति निरीक्षक की जांच में गांव के 417 कार्डधारकों में से 51 लोगों ने अक्तूबर, नवंबर और दिसम्बर माह का ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.