मेरठ, अप्रैल 15 -- खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान संचालक के साथ दूसरे वर्ग के युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दी तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। अतराड़ा गांव निवासी सरकारी सस्ता गल्ला दुकान संचालक सोनू शर्मा पुत्र मंगूमल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी शहजाद व इरशाद पुत्र गण असगर ने बुधवार राशन कार्ड युनिट को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शहजाद ने उन्हें गंदी गंदी गालियां देने लगे, विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। यह भी पढ़ें- फर्नीचर दुकानदार से मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- लेनदेन के विवाद में युवक पर सरिया से हमला, तीन भाइयों पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.