फतेहपुर, अप्रैल 7 -- विजयीपुर संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में कोटेदार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कोटेदार के नौकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नरैनी गांव की कोटेदार मिलन देवी ने कोर्ट को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने राम सुमेर पुत्र भोला निवासी अकबरपुर बड़वा को छह हजार रुपये मासिक वेतन पर अपनी राशन दुकान में नौकरी पर रखा था। आरोप है कि राम सुमेर ने विश्वास में लेकर दुकान से जुड़े लेनदेन और सरकारी दस्तावेजों में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लिया, जिससे वह सभी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने लगा। नवंबर माह में दुकान पर 170 बोरी चावल आया था, लेकिन गिनती में केवल 150 बोरी ही निकली। वहीं राशन दुकान के कमीशन के बारे में पूछने पर आरोपी ने किसी भी राशि के आने स...