लखीमपुरखीरी, मई 22 -- रजागंज, संवाददाता। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरई में चोरों ने कोटेदार के घर को निशाना बना कर लाखों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी के अनुसार चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों में सो रहे दंपतियों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और सामान वाले कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखी 2 लाख 25 हजार रुपये की नकदी सहित करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।थाना हैदराबाद के ग्राम सेमरई निवासी कोटेदार चंद्र प्रकाश मिश्रा पुत्र हंसराम मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार रात परिवार के लोग अलग अलग कमरों में सो रहे थे। रात में चोर मकान के पीछे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुस आए। इसके बाद उन्होंने शातिराना अंदाज में सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। जिस कमरे में न...