चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। क्रय केंद्रों पर बोरा संकट दूर होने की उम्मीद जग गई है। हिन्दुस्तान के अभियान से विभाग से क्रय केंद्र तक हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद अधिकारियों ने बोरे का इंतजाम की कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जिले के सभी कोटेदारों को एक-एक हजार बोरा उपलब्ध करने का निर्देश दिया है।जिले के 69 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हुए कागजों में 12 दिन बीत गए हैं, लेकिन बोरा नहीं होने के कारण कई केंद्रों पर अभी तक एक छटाक की खरीद नहीं हुई। जिन केंद्रों पर गेहूं पहुंच चुका है, वहां अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा है, जबकि कई किसान बोरों के अभाव में घर पर ही फसल डंप करने को लाचार हैं। हिन्दुस्तान के अभियान का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या को दूर करने की पहल क...