प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- रानीगंज। प्रदेश सरकार की ओर से राशन कोटेदारों के कमीशन में वृद्धि को लेकर शिवगढ़ ब्लॉक परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोमवार को देखा गया। खंड विकास अधिकारी संजय नारायण झा के साथ सप्लाई निरीक्षक अजमल ने उपस्थित कोटेदारों से वितरण प्रणाली को दुरुस्त रखने की अपील की। इस दौरान कोटेदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदाशिव मिश्र, नीरज सिंह, विष्णु तिवारी, अभय सिंह, दीपू जायसवाल, श्रीप्रकाश उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, पंजाबी सेठ आदि कोटेदारों के साथ ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कोटेदारों का लाभांश बढ़कर हुआ 125 रुपये प्रति क्विंटल यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने 35 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाया कोटेदारों का लाभांश यह भी पढ़ें- लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा से कोटेदारों में हर्ष

हिंदी हिन्दुस...