सोनभद्र, जुलाई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं का खाद्यान्न एवं चीनी का लाभांष बढ़ाने व मिनिमम इनकम गारंटी दिये जाने की मांग को लेकर जनपद के कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटेदारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए उक्त समस्याओं का निराकरण कराये जाने की मांग । कोटेदारों ने कहा कि प्रदेश के कोटेदारों का लाभांश 90 रुपया प्रति कुन्तल ही मिलता है। जबकि अन्य प्रदेशों में जैसे हरियाणा में 200 रुपये, दिल्ली में 200 रुपये, गोवा में 230 रुपये प्रति कुन्तल व गुजरात में 20 हजार रुपये मिनिमम इनकम गारन्टी दिया जा रहा है। बताया कि प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को प्राप्त हो रहे लाभांश की मात्रा न केवल अन्य प्रदेशों से न्यूनतम है। अपितु जीवन निर्वहन एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए अत्यन्त कम है, जिससे विक्रे...