बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की गई बढ़ोतरी से जनपद के राशन विक्रेताओं में खुशी की लहर है। राशन विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले कोटेदारों ने मंगलवार को डीएम कुमार हर्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे के प्रति आभार ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में राशन विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रबोस सिंह रावत ने बताया कि सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को Rs.90 से बढ़ाकर 125 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। प्रति क्विंटल 35 की यह वृद्धि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब व पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने वाले कोटेदारों के आर्थिक हितों को संबल प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- कोटेदारों का लाभांश बढ़ा, 35 ...