लखनऊ, जुलाई 28 -- राशन वितरण का लाभांश (कमीशन) बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश भर के कोटेदारों ने मंगलवार को चारबाग से लेकर ईको गार्डेन तक अपनी आवाज बुलंद की। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले चारबाग में जुटे कोटेदारों ने विधानभवन तक शांति मार्च निकालने की प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कोटेदारों को बसों में बैठाकर ईको गार्डेन भेज दिया गया। एसोसिएशन की अपील पर सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कोटेदार चारबाग स्टेशन के बाहर जमा होने लगे। कोटेदारों ने विधानभवन की ओर मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। नाराज कोटेदार वहीं रोड पर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें गाड़ियों में बिठाकर ईको गार्डेन भेजा। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश ति...