कोटेदारों ने बैठक कर एकजुटता पर दिया बल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में तहसील पट्टी के कोटेदारों की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने की। इसमें कोटेदारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि सदाशिव मिश्रा, नीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज कप्तान सिंह एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सिंह मौजूद रहे। तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला संगठन की ओर से कौशलेंद्र तिवारी, संदीप जायसवाल, दयाशंकर तिवारी, हर्ष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कोटेदार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.