कौशाम्बी, अगस्त 17 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाग पंचमी के मौके पर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि तथा सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी अंतर्गत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का तहसील सभागार मंझनपुर में सजीव प्रसारण किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने कहा कि सावन के तृतीय सोमवार को नाग पंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभांश में वृद्धि कर सौगात दी। तहसील चायल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, अध्यक्ष को-ऑपरेटिव बैंक शिवमोहन मौर्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों उपस्थिति रहे। विकास खंड सिराथू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव एवं बीडीओ अभिषेक सिंह सहित...