औरैया, अप्रैल 3 -- अछल्दा, संवाददाता। नहर कोठी परिसर में उचित दर विक्रेताओं कोटेदारों के तौल कांटों की वार्षिक जांच की गई। बाट एवं माप विभाग की टीम ने सभी कांटों का परीक्षण कर उन्हें मानकों के अनुरूप पाए जाने पर नई सील लगाई। इस प्रक्रिया का उद्देश्य कार्ड धारकों को सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। पूर्व सूचना के आधार पर सुबह से ही करीब 80 कोटेदार अपने-अपने तौल कांटे लेकर जांच स्थल पर पहुंचे, जिससे परिसर में भीड़ लग गई। अधिकारियों ने लाइन लगवाकर एक-एक कर सभी कांटों का परीक्षण किया। जांच के दौरान जिन मशीनों में कोई कमी पाई गई, उन्हें मौके पर ही ठीक कराकर पुन: सील किया गया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सभी तौल मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप हों, ताकि वितरण के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। विभाग द्वारा यह प्रक्रिया प्रतिवर्ष ...