कन्नौज, सितम्बर 1 -- कन्नौज। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में सरकार ने 35 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। अब कोटेदारों को 90 के स्थान पर 125 रूपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। लंबे समय से लाभांश बढ़ाने की मांग कर रहे सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता के नेतृत्व में राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। अनुराधा गुप्ता ने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण ...