कुशीनगर, सितम्बर 3 -- कुशीनगर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन से जुड़े उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 प्रति क्विंटल किये जाने पर जिला उचित दर विक्रेता संघ ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया है। संघ ने जिलाधिकारी विभुती पाठक के नेतृत्व में कलक्ट्रेटे पहुंच एडीएम वैभव मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय को संबोधित धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में लाभांश मेंRs.35 प्रति क्विंटल की वृद्धि से कोटेदारों को आर्थिक में राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने जताया सीएम का आभार इसके साथ ही सरकार ...