कोटा, फरवरी 8 -- राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार रात 3 मंजिला इमारत गिरने से इसकी चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों मृतकों की पहचान हो गई है, इनमें एक मृतक कोटा शहर के गुजराती मोहल्ले में रहने वाला करीब 15 वर्षीय लक्ष्मण गुजराती है। जब बेटा रात को घर नहीं आया तो मां उसे रातभर जगह-जगह ढूंढती रही, हालांकि रविवार सुबह उन्हें अपने बेटे की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मण गुजराती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।बेटे को रात भर ढूंढती रही मां प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे लक्ष्मण ने मंदिर में पूजा की थी। जिसके बाद वह अपनी मां से पैसे लेकर बिरयानी लेने इसी रेस्टोरेंट में गया था। जहां पर इमारत गिरने से उसके मलबे में लक्ष्मण भी दब गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मां ने ब...