कोटा सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के 48 घंटे बाद दूसरी मौत, 4 महिलाओं को जयपुर भेजने की तैयारी
नई दिल्ली, मई 7 -- कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ज्योति (20) के रूप में हुई है। इससे पहले 5 मई को पायल (28) नाम की महिला की भी मौत हो चुकी है। लगातार दूसरी मौत के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।वेंटिलेटर पर लेने के बाद डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे ज्योति की हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा डेथ कंफर्म किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।शव लेने से परिजनों का इनकार, अस्पताल के बाहर धरना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.