कोटा में VIP विजिट का हवाला देकर बदला बेड, मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
जयपुर, जुलाई 30 -- कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वीआईपी विजिट का हवाला देकर मरीज का बेड बदल दिया गया, जिसके बाद उसे समय पर इलाज नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में भी लिया।मरीज की मौत के बाद अस्पताल में बढ़ा तनाव घटना के विरोध में अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी नाराजगी जताई और करीब तीन घंटे तक काम बंद रखा। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और आईसीयू में तोड़फोड़ की गई। वहीं परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.