कोटा, अक्टूबर 3 -- राजस्थान के कोटा शहर में दशहरा मैदान में गुरुवार को रावण के 233 फुट ऊंचे पुतले का दहन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। कोटा से तीन बार के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां एक भव्य समारोह में 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद, रावण के विशाल पुतले के साथ-साथ दोनों ओर 60 फुट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन भी किया गया। कोटा के पूर्व राजपरिवार के मुखिया इज्यराज सिंह द्वारा छोड़े गए तीर से पुतलों को आग लगाई गई। वह भगवान लक्ष्मीनारायण की शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए दशहरा मैदान पहुंचे थे। इससे पहले, दिल्ली में 2024 में रावण के 210 फुट ऊंचे पुतले के दहन का रिकॉर्ड है। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.