नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- राजस्थान के कोटा शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां डेढ़ साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने जा रहे युवक की बीच रास्ते में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुरा इलाके की है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है, जो मंगलवार रात करीब 8 बजे अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर घर से निकला था। परिवार के अनुसार, वह बच्ची को पास की दुकान से चॉकलेट दिलाने जा रहा था, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में उसकी जान ले ली जाएगी।सुनियोजित तरीके से किया हमला प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोहेल उर्फ मोंटू ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था। जैसे ही सलमान वहां पहुंचा, आरोपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.